Showing posts with label TENSE. Show all posts
Showing posts with label TENSE. Show all posts

Future Indefinite Tense


Recognization (पहचान) :-    

      इस tense के हिन्दी वाक्यों को पढकर पता चलता है कि कार्य भविष्य में होगा | इस tense के हिन्दी वाक्यों के अन्त में गा, गे,  गी,  आदि शब्द आते हैं |

      Example :-

      अब मैं घर जाऊँगा |
      आज वह स्कूल नहीं जायेगी |
      क्या पुलिस चोर का पीछा करेगी |

Rules of Translation

      सबसे subject पहले लिखते हैं | इसके बाद will या shall subject के according लिखते हैं, फिर verb की first form लिखते हैं इसके बाद अगर वाक्य में object हो तो उसे लिखते हैं | Subject I और We के साथ shall का प्रयोग करते हैं |

    Future Indefinite Tense 

      Affirmative Sentences :-  

      1-   अब मैं घर जाऊँगा |
      2-   माताजी खाना खायेंगी |
      3-   आज हमारे घर महमान आयेंगे |
      4-   लडके मैदान में हॉकी खेलेंगे |
      5-   लडकियाँ कक्षा में नाच करेंगी |
      6-   हम साथ साथ स्कूल जायेंगे |
      7-   रवि छत पर पतंग उडायेगा |
      8-   दादाजी कुर्सी पर बैठ कर अखबार पढेंगे |
      9-   तुम मुझे ज़िन्दगी भर याद करोगे |
    10-   वह हवाई जहाज से अमेरिका जायेगी |

      Formula :-  

      Subject + will/shall + verb(1st form) + object + ..........

      Translation :-   

      1-   Now I shall go home.
      2-   The mother will eat the food.
      3-   Today, the guests will come to our home.
      4-   The boys will play hokey in the field.
      5-   The girls will dance in the class.
      6-   We shall go to school along.
      7-   Ravi will fly the kite on the roof.
      8-   The grandfather will read the newspaper sitting in the chair.
      9-   You will remember me whole life.
    10-   She will go to America by aeroplane.

Future Indefinite Tense 

      Negative Sentences :-   

      1-   अब मैं उसका इन्तज़ार नहीं करूँगा |
      2-   मायावती इलैक्शन नहीं लडेगी |
      3-   लेखक पाठ नहीं लिखेगा |
      4-   विद्यार्थी क्लास में शोर नहीं करेंगे |
      5-   वह मुझे उसके बारे में कुछ नहीं बतायेगी |
      6-   मैं यह बैग कभी नहीं उठाऊँगा |
      7-   कल हम उसका जन्मदिन नहीं मनायेंगे |
      8-   तुम यह किताब कभी नहीं पढोगे |
      9-   वे ताजमहल देखने नहीं जायेंगे |
    10-   हम आज रात कोई फ़िल्म नहीं देखेंगे |

      Formula :-   

      Subject + will /shall + not + verb(1st form) + object + ...............

      Translation :-   

      1-   Now I shall not wait for her.
      2-   Mayavati will not contest the election.
      3-   The writer Will not write the lesson. 
      4-   The students will not make a noise in the class.
      5-   He will tell me nothing about her.
      6-   I shall never lift this bag 
      7-   Tomorrow, we shall not celebrate his birthday.
      8-   You will never read this book.
      9-   They will not go to see the Taj Mahal.
    10-   We shall see no film tonight.

    Future Indefinite Tense 

      Interrogative Sentences (जब वाक्य के शुरू में 'क्या' हो. ):- 

1-   क्या तुम कुछ देर बाद बाज़ार जाओगे ?
      2-   क्या वे जॉब तलाश करने दिल्ली जायेंगे ?
      3-   क्या आज आपके घर महमान आयेंगे ?
      4-   क्या आज आसमान से पानी बरसेगा ?
      5-   क्या आप मेरा एक काम कर देंगे ?
      6-   क्या आप यहाँ एक पेड लगाओगे ?
      7-   क्या नौकर बाज़ार से सब्जी लायेगा ?
      8-   क्या बच्चा दिनभर आँसू बहायेगा ?
      9-   क्या लेखक गाँधीजी के जीवन पर प्रकाश डालेगा ?
    10-   क्या तुम बिजली का बिल जमा करोगे ?

      Formula :-  

      Will/shall + subject + verb(1st form) + object + ............

      Translation :-     

      1-   Will you go to market after some time ?
      2-   Will they go to Delhi to search for job ?
      3-   Will the guests come to your home ?
      4-   Will the water rain from the sky ?
      5-   Will you do me a favor ?
      6-   Will you put a tree here ?
      7-   Will the servent bring vegetables from the market ?
      8-   Will the child shed tears all day long ?
      9-   Will the writer shed light on the life of Gandhiji ?
    10-   Will you deposit electricity bill ?

    Future Indefinite Tense  

      Interrogative Sentences (जब वाक्य के बीच में question हो)  

      1-   अब तुम वहाँ जाकर क्या करोगे ?
      2-   अब इस बच्चे की देखभाल कौन करेगा ?
      3-   तुम इतना सारा काम कैसे निपटाओगे ?
      4-   वह इस दलदल से बाहर कैसे आयेगा ?
      5-   इन शरारती बच्चों को कौन धमकायेगा ?
      6-   हम इस अँधेरी रात में बाहर कैसे जायेंगे ?
      7-   आज रात वे कौन फिल्म देखेंगे ?
      8-   वे दोनों फोन पर क्या बात करेंगे ?
      9-   अब तुम्हें इंग्लिश कौन पढायेगा ?
    10-   वह अकेली कहाँ जायेगी ?

      Formula :-    

      Question word + will/shall + subject + verb(1st form)  + object + ............

      Translation :-

      1-   Now what will you do after going there ?
      2-   Now who will take care of this child ?
      3-   How will you handle so much work ?
      4-   How will you come out of this swamp ?
      5-   Who will scold these knoughty children ?
      6-   How will we go out in this dark night ?
      7-   Which film will they watch tonight ?
      8-   What will they both talk on the phone ?
      9-   Who will teach you english now ?
    10-   Where will she go alone ?

    Future Indefinite Tense 

      Negative Interrogative Sentences :-   

      1-   क्या वह अब यहाँ नहीं आयेगा ?
      2-   तुम उससे बात क्यों नहीं करोगे ?
      3-   वह दिल्ली में क्यों नहीं रहेगा ?
      4-   तुम हमारे घर खाना क्यों नहीं खाओगे ?
      5-   क्या ये लडकियाँ स्टेज पर गाना नहीं गायेंगी ?
      6-   यह फिल्म कौन नहीं देखेगा ?
      7-   क्या वे अब खाना नहीं खायेंगे ?
      8-   क्या तुम सत्य नहीं बोलोगे ?
      9-   क्या अब तुमसे मिलने कोई नहीं आयेगा ?
    10-   तुम इस प्रोजेक्ट पर काम क्यों नहीं करोगे ?

      Formula :-   

      Question word + will/shall + subject + not + verb(1st form) + object + ..........

      Translation :-  

      1-  Will he not come here ?
      2-  Why will you not talk with her ?
      3-  Why will he not live in Delhi ?
      4-  Why will you not eat the food at our home ?
      5-  Will these girls not sing a song on the stage ?
      6-  Who will not watch this film ?
      7-  Will they not eat the food now ?
      8-  Will you not speak the truth ?
      9-  Will no one come to meet you ?
    10-  Why will you not work at this project ?

         

                              Exercise 

      1-   मैं तुम्हारा सर फोड दूँगा |
      2-   वह तुम्हारा दिल तोड देगा |
      3-   पंछी आकाश में उड जायेंगे |
      4-   वह सारा पैसा बर्बाद कर देगा |
      5-   हम बाद में आराम कर लेंगे |
      6-   अब हम उस गली में नहीं जायेंगे |
      7-   अब हम इस होटल में खाना नहीं खायेंगे |
      8-   वह इस चारपाई पर सारी रात नहीं सोयेगा |
      9-   मैं इस खिडकी से कभी नहीं झाकूंगा |
    10-   मैं यह बॉल उधर नहीं फेकूंगा |
    11-   क्या तुम सारा दिन ईंटें फोडोगे ?
    12-   क्या तुम वास्तव में उसका जन्मदिन मनाओगे ?
    13-   क्या राधा हमारे आंगन में नाचेगी ?
    14-   क्या पेड से पत्ते झड जायेंगे ?
    15-   क्या रात में कुत्ते भौकेंगे ?
    16-   तुमको कौन पढायेगा ?
    17-   इतनी रात गये तुम कहां जाओगे ? 
    18-   अब तुमको कौन अपने नोट्स देगा ?
    19-   तुम इतना सारा काम अकेले कैसे करोगे ?
    20-   वे मुझसे मिले बग़ैर कैसे चले जायेंगे ?
    21-   क्या सितारे रात में नहीं चमकेंगे ?
    22-   क्या तुम मुझसे बात नहीं करोगे ?
    23-   तुम आज दिल्ली क्यों नहीं जाओगे ?
    24-   क्या लडके सडक पर क्रिकेट नहीं खेलेंगे ?
    25-   माताजी रसोई में खाना क्यों नहीं बनायेंगी ?

comment में answer लिखिए 

Note :- अगर आपको किसी भी शब्द का meaning जानना हो तो आप google translator में जाकर जान सकते हैं 

Past Perfect Continuous Tense

 Recognization :- 

   Present Perfect Continuous Tense की क्रिया से बीते हुए समय में कार्य जारी रहने का बोध होता है | इस tense के वाक्यों में कार्य जारी रहने का समय दिया होता है | इस tense के हिन्दी वाक्यों के अन्त में रहा था, रही थी, रहे थे आदि शब्द आते हैं जैसे --
   मैं एक घन्टे से अपनी किताब पढ रहा था |
   राधा सोमवार से सकूल जा रही थी |
  इन वाक्यों का अनुवाद करते समय निश्चित समय के लिए since तथा अनिश्चित समय के लिए for का प्रयोग करते हैं |
  निश्चित समय (point of time) दिखाने के लिए since का use करते हैं जैसे -- since 10 o'clock, since monday, since morning, since1980 etc. समय की अवधि (period of time) दर्शाने के लिये for का use करते हैं जैसे -- for two years, for three days, for one month, for two hours etc.

  Past Perfect Continuous Tense 

   Affirmative Sentences :-

   1-  वह दो घन्टे से स्टेज पर गाना गा रही थी |
   2-  हम सोमवार से सकूल जा रहे थे |
   3-  वे दोनों भाई दो घन्टे से अपने खेत में पानी दे रहे थे |
   4-  मैं सुबह से पार्क में टहलता रहा था |
   5-  वह लडकी सन् 1995 से इस शहर में रह रही थी |
   6-  शाहिद सोमवार से कठिन परिश्रम कर रहा था |
   7-  वे एक घन्टे से स्टेशन पर आपकी प्रतीक्षा कर रहे थे |
   8-  तुम अपना पाठ सुबह से याद कर रहे थे |

   Formula :  

   Subject + had been + verb(ing form) + object(यदि हो) + since/for + time 

   Translation :-

   1-  She had been singing song for two hours.
   2-  We had been going to school since monday.
   3-  Those two brothers had been watering their field for two hours.
   4-  I had been walking in the park since morning.
   5-  That girl had been living in this city since 1995.
   6-  Shahid had been working hard since monday.
   7-  They had been waiting for you for one hour.
   8-  You had been learning your lesson since morning.

  Past Perfect Continuous Tense 

   Negative Sentences :-

   1-  मोहन दो घन्टे से अपनी किताब नहीं पढ रहा था |
   2-  तुम्हारा भाई दो घन्टे से इस कमरे में नहीं सो रहा था |
   3-  प्रधान मंत्री जी एक घन्टे से स्टेज पर भाषण नहीं दे रहे थे |
   4-  वह उस स्कूल में सन् 2012 से  नहीं पढ रहा था |
.  5-  मेरे पिताजी दस मिनट से अखबार नहीं पढ रहे थे |
   6-  इस गली में एक घन्टे से बच्चे शोर नहीं मचा रहे थे |
   7-  इस कमरे में मास्टरजी दस बजे से अँग्रेज़ी नहीं पढा रहे थे |
   8-  लडके मैदान में एक घन्टे से क्रिकेट नहीं खेल रहे थे |

  Formula :-  

   Subject + had + not + been + verb(ing form) + object + since/for + time

   Translation :-  

   1-  Mohan had not been reading his book for two hours.
   2-  Your brother had not been sleeping in this room for two hours.
   3-  The prime minister had not been delivering speech on the stage for one hour.
   4-  He had not been studying in that school since 2012.
   5-  My father had not been reading the newspaper for ten minutes.
   6-  The children had not been making a noise in this street for one hour.
   7-  The teacher had not been teaching english in this room since 10 o'clock.
   8-  The boys had not been playing cricket in the ground for one hour.

  Past Perfect Continuous Tense 

   Interrogative Sentences (जब वाक्य के शुरू में "क्या" हो)  

   1-  क्या तुम्हारी बहन सुबह से इस कमरे की सफाई कर रही थी ?
   2-  क्या सूरज एक घन्टे से आकाश में चमक रहा था ?
   3-  क्या पुलिस दो घन्टे से चोर का पीछा कर रही थी ?
   4-  क्या तुम कई घन्टे से इसी कमरे में सो रहे थे ?
   5-  क्या वह सुबह से घर की सफाई कर रही थी ?
   6-  क्या वे दो दिनों से ट्रैन में यात्रा कर रहे थे ?
   7-  क्या पुष्पा दस बजे से निबंध लिख रही थी ?
   8-  क्या ये लडकियाँ सोमवार से अँग्रेज़ी सीख रही थीं ?

   Formula :-

   Had + subject + been + verb(ing form) + object + since/for + time

Translation :-  

   1-  Had your sister been cleaning this room since morning ?
   2-  Had the sun been shining in the sky for one hour ?
   3-  Had the police been running after the thief for two hours ?
   4-  Had you been sleeping in this room for many hours ?
   5-  Had he been cleaning the house since morning ?
   6-  Had they been traveling in the train for two days ?
   7-  Had Pushpa been writing essay since 10 o'clock ?
   8-  Had these girls been learning english since monday ?

  Past Perfect Continuous Tense 

   Interrogative Sentences (जब वाक्य के बीच में question हो)  

   1-  तुम पिछले हफ्ते से वहां क्या कर रहे थे ?
   2-  उसे दस मिनट से कौन बुला रहा था ?
   3-  रजिया को छ: महीने से इंग्लिश कौन पढा रहा था ?
   4-  तुम एक घन्टे से कौन सी फिल्म देख रहे थे ?
   5-  छ: महीने से इस बच्चे की देखभाल कौन कर रहा था ?
   6-  वह दस बजे से कहां सो रहा था ?
   7-  दस मिनट से दरवाज़ा कौन खटखटा रहा था ?
   8-  वे एक घन्टे से इस पेड के नीचे क्या कर रहे थे ?

   Formula :-

 Question + had + subject + been + verb(ing form) + object + since/for + time 

   Translation :-  

   1-  What had you been doing there since last week ?
   2-  Who had been calling him for ten minutes ?
   3-  Who had been teaching english to Razia for six months ?
   4-  Which film had you been watching for one hour ?
   5-  Who had been caring of this child for six months ?
   6-  Where had he been sleeping since 10 o'clock ?
   7-  Who had been knocking the door for ten minutes ?
   8-  What had they been doing under this tree for one hour ?

  Past Perfect Continuous Tense 

                     Exercise 

   1-  पंछी सुबह से आकाश में उड रहे थे ?
   2-  वे दोनों सुबह से पार्क में टहल रहे थे ?
   3-  तीन कुत्ते दस मिनट से सडक पर दौड रहे थे ?
   4-  हम सुबह छ: बजे से अपना गृह कार्य कर रहे थे ?
   5-  नौ साल की एक लडकी सुबह से टोकरियाँ बैच रही थी ?
   6-  लेखक छ: साल से शिक्षा के लिए संघर्ष क्यों कर रहा था ?
   7-  क्या मज़दूर सुबह से कठिन नहीं परिश्रम कर रहे थे ?
   8-  बाहर एक घन्टे से कौन चिल्ला रहा था ?
   9-  क्या वह एक घन्टे से बहाना बना रही थी ?
 10-  वह दस मिनट से मेरी तरफ नहीं देख रहा था ?

comment में answer लिखिए 

Note :- अगर आपको किसी भी शब्द का meaning जानना हो तो आप google translator में जाकर जान सकते हैं 

Past Perfect Tense


Recognization (पहचान) :-  

    इस tense के हिन्दी वाक्यों के अन्त में चुका था, चुकी थी, चुके थे, या था, यी थी, ये थे आदि शब्द आते हैं | past Perfect Tense में had(helping verb) के साथ verb की 3rd form का use करते हैं |

    Example :-   

    आसमान में सितारे चमक चुके थे |
    The stars had shone in the sky.
    अमेरिका ने इराक़ पर हमला कर दिया था |
     America had attacked on Iraq.
    बारिश हो चुकी थी |
     It had rained.

जब भूतकाल में एक के बाद एक दो कार्य समाप्त हेते हों (दो खण्ड वाले वाक्य)

    इस tense में दो कार्यों का वर्णन होता है | एक कार्य दूसरे कार्य से पहले समाप्त हो जाता है | दोनों कार्य भूतकाल में ही समाप्त होते हैं |
    पहले समाप्त होने वाले कार्य को अँग्रेज़ी में अनुवाद करते समय प्रत्येक subject के साथ had लगाकर verb की 3rd form का use करते हैं | बाद में समाप्त होने वाले कार्य को past indefinite tense में लिखते हैं |

    Example :-   

    मेरे स्टेशन पर पहुँचने से पहले गाडी छूट चुकी थी |
    The train had left before I reached the station 
    वृद्धा के मरने के बाद डॉक्टर नहीं आया था |
    The doctor did not come after the old lady had died

    Note :- 

    यदि वाक्य में पहले या पूर्व शब्द आये तो वाक्य के अन्तिम खण्ड की अँग्रेज़ी पहले लिखते हैं तथा उसे past perfect tense में लिखते हैं और before के बाद में पहले भाग की अँग्रेज़ी लिखते हैं तथा उसे past indefinite tense में लिखते हैं |
     यदि वाक्य में बाद या पश्चात शब्द आये तो वाक्य के अन्तिम खण्ड की अँग्रेज़ी पहले लिखते हैं तथा उसे past indefinite tense में लिखते हैं और After के बाद में पहले भाग की अँग्रेज़ी लिखते हैं तथा उसे past perfect tense में लिखते हैं |

Past Perfect Tense      

     Affirmative Sentences :-    

     1-   वह गाना गा चुकी थी |
     2-   भारतीय टीम पहली पारी खेल चुकी थी |
     3-   मैंने उससे बात कर ली थी |
     4-   उन्होंने गंगा में स्नान कर लिया था |
     5-   हमने अपने कमरे का किराया दे दिया था |
     6-   मरीज़ के आने से पहले डाक्टर जा चुका था |
     7-   बच्चों के आने से पहले माताजी ने खाना बना लिया था |
     8-   बादल आने से पहले बारिश हो चुकी थी |
     9-   पुलिस के आने से पहले चोर भाग गया था |
   10-   कमला के गाना गाने के बाद राधा ने स्टेज पर डांस किया था |

     Translation :-   

     1-    She had sung song. 
     2-    Indian team had played first innings.
     3-    I had talked with her. 
     4-    They had taken bath in Ganga.
     5-    We had payed the rent of our home. 
     6-    The doctor had gone before the patient came. 
     7-    The mother had cooked the food before the children came.
     8-    It had rained before the clouds came.
     9-    The thief had run away before the police came.  
   10-    Radha danced on the stage after Kamla had sung a song.

   Past Perfect Tense   

     Negative Sentences :-  

     1-    उसने मुझे अपनी किताब नहीं दी थी |
     2-    वह लडका स्कूल कभी नहीं गया था |
     3-    मेरा बडा भाई एम. ए. नहीं कर चुका था |
     4-    उसकी छोटी बहन इतना नहीं रोयी थी |
     5-    पिताजी ने यह खबर पहले नहीं पढी थी |
     6-    चोर के भागने से पहले पुलिस वहाँ नहीं पहुँची थी |
     7-    वर्षा आरम्भ होने से पहले लडकियाँ अपने घर नहीं गयी थीं
     8-    सूरज निकलने से पहले वह सोकर नहीं उठा था |
     9-    चाँद निकलने के बाद आसमान में सितारे नहीं चमके थे |
   10-    हवा चलने के बाद बादल नहीं आये थे |


     Translation :-    

     1-    She had not given me her book. 
     2-    That boy had never gone to school.
     3-    My elder brother had not passed M. A..
     4-    His younger sister had not wept so much.
     5-    The father had not read this news before.
     6-    The police had not reached there before the theif ran away.
     7-    The girls had not gone to their home before it rained.
     8-    He had not awaken before the sun rose. 
     9-    The stars did not shine in the sky after the moon had risen.
   10-    The clouds did not come after the wind had blown.

   Past Perfect Tense 

     Interrogative Sentences (जब वाक्य के शुरू में "क्या" हो) :   

     1-   क्या उसने तुमसे बात कर ली थी ?
     2-   क्या मैंने तुम्हें सौ का नोट दिया था ?
     3-   क्या मुख्यमंत्री ने स्टेज पर भाषण दिया था ?
     4-   क्या तुमने उसकी बेइज्जती की थी ?
     5-   क्या उनहोंने बिजली का बिल चुका दिया था ?
     6-   क्या तुम्हारे घर पहुँचने से पहले माताजी ने खाना बना लिया था ?
     7-   क्या नेताजी के आने से पहले किसी और ने स्टेज पर भाषण दिया था ?
     8-   क्या मास्टरजी के आने से पहले बच्चे खामोश हो गये थे ?
     9-   क्या मेरे जाने के बाद तुम्हें मेरी याद आयी थी ?
   10-   क्या बिजली आने के बाद महमान चले गए थे ?

     Translation :   

     1-   Had he talked to you ?
     2-   Had I given you a hundred rupee note ?
     3-   Had the chief minister delivered speech on the stage ?
     4-   Had you insulted him ?
     5-   Had they deposited electricity bill ?.
     6-   Had the mother coocked the food before you reached at home ?
     7-   Had someone delivered speech on the stage before the leader came ?
     8-   Had the children become silent before the teacher came.
     9-   Did you remember me after I had gone ?
   10-   Did the guests go after electricity had come ?

Past Perfect Tense 

     Interrogative Sentences (जब वाक्य के बीच में question हो) 

     1-   तुमने अपने कपडे स्वयं क्यों धोये थे ?
     2-   उसने मेरे बडे भाई से क्या कह दिया था ?.
     3-   आपकी सारी रात बिना सोये क्यों गुजरी थी ?
     4-   तुमने इतना सारा काम कैसे पूरा किया था ?
     5-   तुमने उसे चुपके से क्या दिया था ?
     6-   राहुल के आने से पहले महेश क्यों चला गया था ?
     7-   मेरे घर पहुँचने से पहले बच्चे कहाँ चले गए थे ?
     8-   मास्टरजी के आने से पहले उसने पत्र क्यों लिखा था ?
     9-   मेरे जाने के बाद यहाँ कौन आया था ?
   10-   मेरे जाने के बाद उसने तुमसे क्या कहा था ?

     Translation :

     1-   Why had you washed your clothes yourself ?
     2-   What had he said to my elder brother ?
     3-   Why had your whole night passed without sleeping ? 
     4-   How had you completed so much work ?
     5-   What had you given him secretly ?
     6-   Why had Mahesh gone before Rahul Came ?
     7-   Where had gone the children before I reached home ?
     8-   Why had he write a letter before the teacher came ?
     9-   Who came here after I had gone ?
   10-   What did he say to you after I had gone ?

   Past Perfect Tense 

     Negaive Interrogative  Sentences :-  

     1-   तुमने उससे मेरे बारे में बात क्यों नहीं की थी ?
     2-   राहुल ने अपना बेग क्लास में क्यों नहीं रखा था ?
     3-   तुमने मुझे उसका पता क्यों नहीं दिया था ?
     4-   लडकियाँ वापस क्यों नहीं लौटी थीं ?
     5-   क्या खिलाड़ी मैदान में क्रिकेट नहीं खेले थे ?
     6-   लता के गाना गाने से पहले सलमान ने डांस क्यों नहीं किया था ?
     7-   उसके बाहर आने से पहले तुम अन्दर क्यों नहीं गये थे ?
     8-   माताजी के खाना बनाने से पहले तुम घर क्यों नहीं आये थे ?
     9-   क्या डॉक्टर के आने के बाद मरीज़ को आराम नहीं मिल गया था ?
   10-   क्या बारिश होने के बाद आसमान साफ नहीं हो गया था ?


     Translation :-

     1-   Why had you not talked to him about me ?
     2-   Why had Rahul not put his bag in the class ?
     3-   Why had you not given me her address ?
     4-   Why had the girls not come back ?
     5-   Had the players not played the cricket in the field ?
     6-   Why had Salman not danced before lata sang a song ?
     7-   Why had you not gone in before he came outside ?
     8-   Why had you not come at home before the mother coocked the food ?
     9-   Did the patient not get relief after the doctor had come ?
   10-   Did the sky not become clear after it had rained ?


                                    Exercise 

     1-   मैंने उसका कर्ज़ चुका दिया था |
     2-   उसने मेरा नाम भुला दिया था |
     3-   मैं उससे पहले भी मिल चुका था |
     4-   उसके बाइक खरीदने से पहले मैंने कार खरीद ली थी |
     5-   मेरे घर पहुँचने के बाद माताजी ने खाना बनाया था | 
     6-   उसने मुझे अपनी किताब नहीं दी थी |
     7-   मैंने उससे कभी बात नहीं की थी |
     8-   मास्टरजी ने क्लास में बच्चों को नहीं डाँटा था |
     9-   ट्रेन चलने से पहले मैं स्टेशन पर पहुँच चुका था |
   10-   बच्चों के स्कूल से आने के बाद माताजी ने खाना बनाया था |
   11-   क्या भिखारी भीख मांग चुका था ?
   12-   क्या खिलाड़ी मैच खेल चुके थे ?
   13-   क्या मास्टरजी विद्यार्थियों को पढा चुके थे ?
   14-   क्या उसके आने से पहले तुम तैयार हो चुके थे ?
   15-   क्या मास्टरजी के जाने के बाद विद्यार्थियों ने कक्षा में शोर मचाया था ?
   16-   तुमने उस समय वहां क्या देखा था ?
   17-   उस दिन आपके घर कौन आया था ?
   18-   आपने इतना बडा रिस्क क्यों ले लिया था ?
   19-   मेरे आने से पहले तुम कहां जा चुके थे ?
   20-   मेरे जाने के बाद यहां कौन आया था ?
   21-   क्या उसने कभी ताजमहल नहीं देखा था ?
   22-   क्या वह बारहवीं में पास नहीं हुई थी ?
   23-   उसने कठिन परिश्रम क्यों नहीं किया था ?
   24-   मेरे यहाँ आने से पहले तुमने यह सवाल हल क्यों नहीं किया था ?
   25-   क्या मुझे नौकरी मिलने के बाद उसने कठिन परिश्रम नहीं किया था ?

comment में answer लिखिए 

Note :- अगर आपको किसी भी शब्द का meaning जानना हो तो आप google translator में जाकर जान सकते हैं 

Past Continuous Tense


Recognization (पहचान) :-   

इस tense के हिन्दी वाक्यों के अन्त में रहा था, रही थी, रहे थे आदि शब्द आते हैं |

For example  

  • मैं स्कूल जा रहा था |
  • उसके पिताजी अखबार नहीं पढ रहे थे |
  • क्या तुम पेड पर नहीं चढ रहे थे ?
  • वे वहाँ क्या कर रहे थे ?


Past Continuous Tense  

Affirmative Sentences :- 


  1. जब  मैं स्कूल जा रहा था |
  2. नौ साल की एक सुन्दर लडकी टोकरियाँ बैच रही थी |
  3. वहाँ एक शरारती लडका खडा था |
  4. वह उसे टकटकी लगाकर देख रहा था |
  5. ठंडी हवा चल रही थी |
  6. लोग अपनी ज़रूरत का सामान खरीद रहे थे |
  7. कुछ लडके एक पेड के नीचे बैठे थे |
  8. एक छोटा बन्दर कार चला रहा था |
  9. सोनू निगम स्टेज पर गाना गा रहा था |
  10. मोर जंगल में नाच रहा था |

Rules of Translation 

Past Continuous Tense के sentences का हिन्दी में अनुवाद करते समय सबसे पहले subject लिखते हैं | इसके बाद helping verb was/were subject के अनुसार लिखते हैं | अगर subject एक वचन हो तो was लिखते हैं और अगर subject बहूवचन हो तो were लिखते हैं | इसके बाद verb की ing form लिखते हैं फिर object लिखते हैं
इनके अलावा अगर कुछ और भी words sentence के अन्दर हैं तो उनको object के बाद लिखते हैं |

Formula  

Subject + was/were + verb(ing) + object + ..........

Translation :-  


  1. When I was going to school.
  2. A beautiful girl of nine was selling baskets.
  3. A naughty boy was standing there.
  4. He was staring her.
  5. The cold wind was blowing.
  6. The people were buying their needed things.
  7. Some boys were sitting under a tree.
  8. A small monkey was driving the car.
  9. Sonu Nigam was singing a song on the stage.
  10. The peacock was dancing in the forest.

Past Continuous Tense   

Negative Sentences :-  


  1. मैं अपने कमरे में बैठकर पत्र नहीं लिख रहा था | 
  2. वह फोन पर मुझसे बात नहीं कर रही थी |
  3. वे मैदान में बैठ कर अखबार नहीं पढ रहे थे |
  4. हम अपनी क्लास में शोर नहीं मचा रहे थे |
  5. नौकर बाजार से सब्ज़ी नहीं ला रहा था |
  6. लडकियाँ स्कूल नहीं जा रही थीं |
  7. ये लडके पतंग नहीं उडा रहे थे |
  8. खिलाड़ी मैच खेल नहीं रहे थे |
  9. बच्चे नदी में नहीं नहा रहे थे |
  10. माली पौधों को पानी नहीं दे रहा था |

Formula :-   

Subject + was/were + not + verb(ing) + object + .........

Translation :-   


  1. I was not writing letter sitting in my room.
  2. She was not talking to me by phone.
  3. They were not reading newspaper sitting in the field.
  4. We were not making a noise in our class.
  5. The servent was not bringing the vegetables from the market.
  6. The girls were not going to school.
  7. These boys were not flying the kite.
  8. The players were not playing the match.
  9. The children were not bathing in the river.
  10. The gardener was not watering the plants.

Past Continuous Tense   

Interrogative Sentences (जब वाक्य के शुरू में "क्या" हो)


  1. क्या आसमान में सितारे चमक रहे थे |
  2. क्या चपरासी घन्टी बजा रहा था |
  3. क्या सूनार अँगूठी बना रहा था |
  4. क्या गली में ठंडी हवा चल रही थी |
  5. क्या माधुरी स्टेज पर डांस कर रही थी |
  6. क्या मास्टरजी विद्यार्थियों को धमका रहे थे |
  7. क्या लडकियाँ एक मधुर गीत गा रही थीं |
  8. क्या स्टेज पर कोई भाषण दे रहा था |
  9. क्या ट्रेन स्टेशन पर खडी थी |
  10. क्या लडके रविवार को फिल्म देख रहे थे |

Formula     

Was/were + subject + verb(ing) + object + ..............

Translation :-  


  1. Were the stars shining in the sky ?
  2. Was the peon ringing the bell ?
  3. Was the goldsmith making a ring ?
  4. Was the cold wind blowing in the street ?
  5. Was the Madhuri dancing on the stage ?
  6. Was the teacher scolding the students ?
  7. Were the girls singing a sweet song ?
  8. Was anyone delivering the speech on the stage ?
  9. Was the train standing on the station ?
  10. Were the boys watching the film on Sunday ?

Past Continuous Tense  

Interrogative Sentences ( जब वाक्य के बीच में question हो)    


  1. वह लडका इस गली में क्यों खडा था ?
  2. तुम्हारे पापा इतनी ज़ोर ज़ोर से क्यों चिल्ला रहे थे ?
  3. तुम वहाँ उस समय क्या कर रहे थे ?
  4. राहुल धीरे धीरे क्यों चल रहा था ?
  5. लोग गंगा में स्नान क्यों कर रहे थे ?
  6. वह तुमसे क्या कह रहा था ?
  7. डा. अब्दुल कलाम परमाणु क्यों बना रहा था ?
  8. मायावती अपने भाषण में क्या कह रही थी ? 
  9. दरवाज़ा कौन खटखटा रहा था ?
  10. तुम किससे बात कर रहे थे ?

Formula :-      

Question Word + was/were + subject + verb(ing) + object + ............

Translation 


  1. Why was that boy standing in this street ?
  2. Why was your papa shouting so loudly ?
  3. What were you doing there at that time ?
  4. Why was Rahul walking slowly ?
  5. Why were the people bathing in the Ganga ?
  6. What was he saying to you ?
  7. Why was the Dr. Abdul Kalam making the atom ?
  8. What was Mayavati saying in her speech ?
  9. Who was knocking the door ?
  10. Whom were you talking to ?

Past Continuous Tense 

Negative Interrogative Sentences :-  


  1. तुम हमारे घर क्यों नहीं आ रहे थे ?
  2. वह मुझसे बात क्यों नहीं कर रहा था ?
  3. स्कूल कौन नहीं जा रहा था ?
  4. खाना कौन नहीं खा रहा था ?
  5. वह लडकी एक मधुर गीत क्याें नहीं गा रही थी ?
  6. इस स्कूल के लडके फुटबॉल क्यों नहीं खेल रहे थे ?
  7. माताजी खाना क्यों नहीं बना रही थीं |
  8. बच्चे ताली क्यों नहीं बजा रहे थे ?
  9. बूढे गंगा में क्यों नहीं नहा रहे थे ?
  10. पेड पर कौन नहीं चढ रहा था ?

Formula :-   

Question + was/were + subject + not + verb(ing) + object + ..........

Translation :-   

  1. Why were you not coming to our home ?
  2. Why was he not talking to me ?
  3. Who was not going to school ?
  4. Who was not eating the food ?
  5. Why was that girl not singing a sweet song ?
  6. Why were the boys of this school not playing the football ?
  7. Why was the mother not cooking the food ?
  8. Why were the children not claping ? 
  9. Why were the old men not bathing in the ganga ?
  10. Who was not climbing in the tree ?

Exercise


  1. बन्दर बार बार पेड पर चढ रहा था | 
  2. वह मार्केट में शोपिंग करने जा रही थी |
  3. छोटू कार चला रहा था | 
  4. शोभा अपना कमरा सजा रही थी |  
  5. माताजी रसोई में खाना बना रही थी |
  6. दूध वाला दूध नहीं बैच रहा था |
  7. उसके बच्चे स्कूल नहीं जा रहे थे |
  8. मोटू आम नहीं खा रहा था |
  9. राजा पतंग नहीं उडा रहा था | 
  10. रानी राजा का इन्तज़ार नहीं कर रही थी |
  11. क्या कोई तुम्हारा इंतज़ार कर रहा था ?
  12. क्या मास्टरजी कक्षा में पढा रहे थे ?
  13. क्या मछलियाँ पानी में तैर रही थीं ?
  14. क्या बादल हवा में तैर रहे थे ?
  15. क्या कुत्ते अजनबयों पर भौंक रहे थे ?
  16. वह मुझे ऐसे क्यों देख रहा था ?
  17. लडके सडक पर डांस क्यों कर रहे थे ?
  18. तुम उस कमरे में क्या देख रहे थे ?
  19. बच्चे अँधेरी रात में कहाँ जा रहे थे ?
  20. दरवाज़े से बाहर कौन चिल्ला रहा था ?
  21. क्या वह बाज़ार में अकेली  नहीं जा रही थी ?
  22. तुम्हारे कपडे कौन नहीं धो रहा था ?
  23. बच्चे फर्श पर क्यों नहीं खेल रहे थे ?
  24. लोग अपनी दुकानें क्यों नहीं खोल रहे थे ?
  25. लता और रफी गाना क्यों नहीं गा रहे थे ?
comment में answer लिखिए 

Note :- अगर आपको किसी भी शब्द का meaning जानना हो तो आप google translator में जाकर जान सकते हैं 

Past Indefinite Tense

Recognization (पहचान) :- 

      Past Indefinite Tense में बीते हुए समय में किसी क्रिया या घटना के बारे में बताया जाता है |
      Past Indefinite Tense में हिन्दी वाक्यों के अन्त में  ता था, ती थी, ते थे, या, ये, यी,  आ, ई आदि शब्द आते हैं |

      For Example :- 

  •       हम रोज़ाना स्कूल जाते थे |
  •       उसने कहा

  •       उसने मुझे नहीं देखा |
  •       क्या तुम उससे कभी नहीं मिले ?
  •       तुमने अपना गृह कार्य क्यों नहीं किया ?       


    Past Indefinite Tense  

      Affirmative Sentences :-

      1-    मेरा भाई इंश्योरेंस कंपनी में काम करता था|
      2-    मैंने कहा |
      3-    उसने सोचा |
      4-    उसने मुझे देखा |
      5-    मैं आधी रात को घर पहुँचा |
      6-    राधा ने गाना गाया |
      7-    बिजली भाग गयी |
      8-    माताजी ने खाना बनाया |
      9-    चोर भाग गया |
    10-    पुलिस ने चोर को पकडा |

      Rules of Translation :- 

      Past indefinite tense में हिन्दी वाक्यों का अँग्रेज़ी में अनुवाद करते समय सबसे पहले subject लिखते हैं इसके बाद verb की 2nd form लिखते हैं फिर object आदि लिखते हैं |


      Formula :-

      Subject + verb(2nd form) + object + ........

      Translation :-

      1-   My Brother worked at insurance company.
      2-   I said.
      3-   She thought.
      4-   She looked at me.
      5-   I reached home at midnight.
      6-   Radha sang a song.
      7-   Electricity went out.
      8-   The mother coocked the food.
      9-   The thief ran away.
    10-   The police caught the thief.

    Past Indefinite Tense 

      Negative Sentences :- 

      1-   मायावती ने इलेक्शन नहीं लडा |
      2-   आज पिताजी अॉफिस नहीं गये |
      3-   मैं इस तालाब में नहीं नहाता था |
      4-   उसने मुझे अपनी किताब नहीं दी |
      5-   बन्दर पेड पर नहीं चढा |
      6-   उसे राहुल ने नहीं मारा |
      7-   मैंने उसे नहीं पहचाना |
      8-   उसने कुछ नहीं कहा |
      9-   वह वहाँ जाना नहीं चाहता था |
    10-   मैंने उसे नहीं देखा |

      Formula :- 

      Subject + did not + verb(1st form) + object + ..........

      Translation :- 

      1-    Mayavati did not contest the election.
      2-    Today the father did not go to office. 
      3-    I did not take bath in this pond. 
      4-    He did not give me his book.
      5-    The monkey did not climb in the tree.
      6-    Rahul did not kill him.
      7-    I did not recognize him.
      8-    He said nothing.
      9-    He did not want to go there.
    10-    I did not see him.

    Past Indefinite Tense  

      Interrogative Sentences (जब वाक्य के शुरू में "क्या" हो)  

      1-    क्या उसने तुमसे बात की ?
      2-    क्या तुम नदी में स्नान करने जाते थे ?
      3-    क्या राहुल गांधी ने स्टेज पर भाषण दिया ?
      4-    क्या उसने तुमसे कुछ कहा ?
      5-    क्या राधा स्टेज पर नाची ?
      6-    क्या बच्चा ज़ोर ज़ोर से रोया ?
      7-    क्या आप दस बजे स्टेशन पर पहुँचे ?
      8-    क्या उसने यह किताब पढी ? 
      9-    क्या चोर सडक पर दौडा ?
    10-    क्या पुलिस ने चोर का पीछा किया ?

      Formula :- 

      Did + subject + verb(1st form) + object + ........

      Translation :- 

      1-   Did he talk to you ?
      2-   Did you go to take bath in the river ?
      3-   Did Rahul Gandhi deliver speech on the stage ?
      4-   Did he say something to you ?
      5-   Did Radha dance on the stage ?
      6-   Did the child weep loudly ?
      7-   Did you reach the station at 10 o'clock ?
      8-   Did you read this book ?
      9-   Did the thief run on the road ?
    10-   Did the police run after the thief ?

    Past Indefinite Tense 

      Interrogative Sentences (जब वाक्य के बीच में question हो)   

      1-    यह तुमने क्या किया ?
      2-    पिताजी कहाँ गये ?
      3-    तम्हें किसने पीटा ?
      4-    यह सब किसने किया ?
      5-    तुम वहाँ क्यों गये ?
      6-    तुमने वहाँ क्या देखा ?
      7-    दरवाज़ा किसने खटखटाया ?
      8-    तुमने यह सब कैसे किया ?
      9-    उसने कौनसी किताब खरीदी ?
    10-    उन्होंने क्या निर्णय लिया ?

      Formula :- 

     Question Word + did + subject + verb(1st form) + object ......

     Note :- 

     "Who" को subject की तरह use करते हैं | "Who" वाले sentences को affirmative sentence की तरह बनाते हैं तथा verb की 2nd form का uset करते हैं |

Translation :- 

      1-    What did you do this ?
      2-    where did the father go ?
      3-    Who beat you ?
      4-    Who did all this ?
      5-    Why did you go there ?
      6-    What did you see there ?
      7-    Who knocked the door 
      8-    How did you do this all ?
      9-    Which book did he buy ?
    10-    What did they decide ?

    Past Indefinite Tense 

     Negative Interrogative Sentences :-   

     1-   तुम वहाँ क्यों नहीं गये ?
     2-   क्या वह आज स्कूल नहीं गयी ?
     3-   क्या अभी तक सूरज नहीं निकला ?
     4-   मैंने उसे क्या नहीं दिया ?
     5-   उसने तुम्हें क्यों नहीं बुलाया ?
     6-   तुमने कौनसी फिल्म नहीं देखी ?
     7-   आज तुमसे मिलने कौन नहीं आया ?
     8-   लडके मैदान में क्रिकेट क्यों नहीं खेले ?
     9-   आज वह लडकी क्लास में क्यों नहीं आयी ? 
   10-   उनहोंने तुम से बात क्यों नहीं की ?

     Formula :-  

     Question + did + subject + not + verb(1st form) + object ...........

Note :

यदि 'who' वाले sentence में not भी  हो तो ऐसे sentence को negative sentence की तरह लिखते हैं तथा did not के साथ verb की first form का use करते हैं |

     Translation :-  

     1-    Why did you not go there ?
     2-    Did she not go to school today ?
     3-    Did the sun not rise yet ?
     4-    What did I not give him ?
     5-    Why did she not call you ?
     6-    Which film did you not watch ?
     7-    Who did not come to meet you today ?
     8-    Why did the boys not play the cricket in the field ?
     9-    Why did that girl not come in the class today ?
   10-    Why did they not talk to you ?



                 Exercise

     1-    उसने नौ साल की एक सुन्दर लडकी देखी |
     2-    मैने उससे कहा |
     3-    बन्दर पेड से कूदा |
     4-    बिल्ली सडक पर दौडी |
     5-    उसने नदी में स्नान किया |
     6-    मैने ऐसा दृश्य नहीं देखा |
     7-    शीला अभी तक नहीं आयी |
     8-    बन्दर ने कार नहीं चलायी |
     9-    हमने सर्कस नहीं देखा |
   10-    राधा स्टेज पर नहीं नाची |
   11-    क्या राष्ट्रपति ने लाल किले पर झण्डा फहराया ?
   12-    क्या मास्टरजी ने क्लास में पाठ पढाया ?
   13-    क्या पंछी आकाश में उड गये ?
   14-    क्या रज़िया स्कूल गयी ?
   15-    क्या लडके मैदान में फुटबॉल खेले ?
   16-    क्या तुमने कभी उससे बात नहीं की ?
   17-    इस समारोह में कौन नहीं आया ?
   18-    आज गृह कार्य किसने नहीं किया ?
   19-    श्याम अभी तक क्यों नहीं आया ?
   20-    क्या तुमने उसे मेरे बारे में नहीं बताया ?
   21-    बच्चे चिल्लाये |
   22-    बिजली कडकी |
   23-    मैंने देखा |
   24-    वह बोली |
   25-    दिल धडका |

comment में answer लिखिए 

Note :- अगर आपको किसी भी शब्द का meaning जानना हो तो आप google translator में जाकर जान सकते हैं 

Synonyms (सामान अर्थ वाले या पर्यायवाची शब्द)

Abandon  (छोड़ देना)  : leave, forsake, give up Attain  (प्राप्त करना)  : gain, achieve, get, acquire Ascent  (चढ़ाई)  : rise, lift, ele...

Popular Posts