Future Continuous Tense

Recognization :-   

   इस tense के हिन्दी वाक्यों के अन्त में रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे, रहा हूँगा आदि शब्द आते हैं |
   इस tense के वाक्यों से पता चलता है कि भविष्य में कोई कार्य जारी रहेगा और पूरा नहीं होगा |

   For Example :-  

   गधा ढींचू ढींचू कर रहा होगा |
   लडकियाँ बहाना बना रही होंगी ?

  Future Continuous Tense

 Affirmative Sentences :-     

   1-  वह स्कूल जा रहा होगा |
   2-  मैदान में स्कूल के लडके क्रिकेट खेल रहे होंगे |
   3-  स्टेज पर मेरा भाई गाना गा रहा होगा |
   4-  वह बाज़ार में सब्ज़ी बेच रहा होगा |
   5-  चपरासी स्कूल में घन्टी बजा रहा होगा |
   6-  मास्टरजी दूसरे कमरे में अँग्रेज़ी पढा रहे होंगे |
   7-  लडके स्कूल में फुटबॉल खेल रहे होंगे |
   8-  वे उससे मेरे बारे में बात कर रहे होंगे |
   9-  अब सूरज निकल रहा होगा |
 10-  लोग अपनी ज़रूरत का सामान खरीद रहे होंगे |

   Formula :-    

   Subject + will/shall + be + verb(1st form)ing + object + .........

   Translation :-   

   1-  He will be going to school.
   2-  The boys of school will be playing cricket in the ground.
   3-  My brother will be singing a song on the stage.
   4-  He will be selling vegetables in the market.
   5-  The peon will be ringing the bell in the school.
   6-  The teacher will be teaching english in other room.
   7-  The boys will be playing football in the school.
   8-  They will be talking to him about me. 
   9-  Now the sun will be rising.
 10-  The people will be buying their needed things.

  Future Continuous Tense 

   Negative Sentences :-   

   1-  माताजी खाना नहीं बना रही होंगी |
   2-  हम कल दिल्ली नहीं जा रहे होंगे |
   3-  मैं उस समय खाना नहीं खा रहा हूँगा |
   4-  वे मैदान में क्रिकेट नहीं खेल रहे होंगे |
   5-  हवा में बादल नहीं तैर रहे होंगे |
   6-  माली पौधों में पानी नहीं दे रहा होगा |
   7-  पिताजी कमरे में बैठकर अखबार नहीं पढ रहे होंगे |
   8-  बच्चे कक्षा में शोर नहीं मचा रहे होंगे |
   9-  पुलिस चोर का पीछा नहीं कर रही होगी |
 10-  धोबी मेरे कपडे नहीं धो रहा होगा |

   Formula :-   

   Subject + will/shall + not + be + verb(1st form)ing + object + .........

   Translation :-   

   1-  The mother will not be cooking the food.
   2-  We shall not be going to Delhi tomorrow. 
   3-  I shall not be eating the food at that time.
   4-  They will not be playing the cricket in the ground. 
   5-  The clouds will not be floating in the air.
   6-  The gardener will not be watering in the plants.
   7-  The father will not be reading the newspaper sitting in the room.
8-  The children will not be making a noise in the class.
   9-  The police will not be chasing the thief.
 10-  The washerman will not be washing my clothes.

  Future Continuous Tense    

   Interrogative Sentences (जब वाक्य के शुरू में "क्या" हो) :-  

   1-  क्या लडके स्विम्मिंग पूल में स्नान कर रहे होंगे ?
   2-  क्या बन्दर पेड से कूद रहा होगा ?
   3-  क्या बॉलर गेंद फेंक रहा होगा ?
   4-  क्या कबाड़ी पुराना सामान खरीद रहा होगा ?
   5-  क्या सुमन कविता पढ रही होगी ?
   6-  क्या वह उसे गाली दे रहा होगा ?
   7-  क्या लडके छत पर पतंग उडा रहे होंगे ?
   8-  क्या उन दोनों भाइयों में झगडा हो रहा होगा ?
   9-  क्या वहाँ बरसात हो रही होगी ?
 10-  क्या इस समय प्रधान मंत्री संसद में भाषण दे रहे होंगे ?

   Formula :-  

   Will/Shall + subject + be + verb(1st form)ing + object + .........

   Translation :-  

   1-  Will the boys be bathing in the swimming pool ?
   2-  Will the monkey be jumping from the tree ?
   3-  Will the baller be throwing the ball ?
   4-  Will the junk dealer be purchasing old goods ?
   5-  Will Suman be reading a poem ?
   6-  Will he be abusing him ?
   7-  Will the boys be flying the kite on the roof ?
   8-  Will those two brothers be quarreling ?
   9-  Will it be raining there ?
 10-  Will the prime minister delivering speech in parliament ?

  Future Continuous Tense    

   Interrogative Sentences (जब वाक्य के बीच में question हो) :-     

   1-   वह वहाँ इस समय क्या कर रहा होगा ?
   2-   आपको इस समय कौन बुला रहा होगा ?
   3-   राजा बाज़ार से क्या खरीद रहा होगा ?
   4-   मास्टरजी कमरे में किसे पढा रहे होंगे ?
   5-   लडके इस समय कौन सी फिल्म देख रहे होंगे ?
   6-   वे दोनो भाई आपस में क्यों झगड रहे होंगे ?
   7-   तुम्हारा भाई वहां क्या रहा होगा ?
   8-   राजा रानी को क्या बता रहा होगा ?
   9-   क्लास में गीत कौन गा रहा होगा ?
 10-   वे दोनों लडकियाँ कहाँ जा रही होंगी ?

   Formula :-  

   Question + will/shall + subject + be + verb(1st form)ing + object + .......

   Translation :-  

   1-   What will he be doing there at this time ?
   2-   Who will be calling you at this time ?
   3-   What will Raja be buying from the market ?
   4-   Whom will the teacher be teaching in the room ?
   5-   Which film the boys be watching at this time ?
   6-   Why will those two brothers be quarreling with each other ?
   7-   What will your brother be doing there ?
   8-   What will the king be telling to queen ?
   9-   Who will be singing a song in the class ?
 10-   Where will those two girls be going ?

 Future Continuous Tense 

   Negative Interrogative Sentences :-   

   1-   क्या वह उससे बात नहीं कर रहा होगा ?
   2-   क्या किसान खेत नहीं जोत रहा होगा ?
   3-   क्या पुष्पा अपना गृह कार्य नहीं कर रही होगी ?
   4-   राहुल पतंग क्यों नहीं उडा रहा होगा ?
   5-   क्या तुम्हारे गाँव में ठंडी हवा नहीं चल रही होगी ?
   6-   क्या अब वे खाना नहीं खा रहे होंगे ?
   7-   उनमें से कौनसा लडका स्कूल नहीं जा रहा होगा ?
   8-   दरवाज़ा कौन नहीं खटखटा रहा होगा ?
   9-   क्या आपके शहर में बारिश नहीं हो रही होगी ?
 10-   क्या रज़िया अपने भाई का स्वेटर नहीं बुन रही होगी ?

   Formulas :-  

   Will/shall + subject + not + be + verb(1st form)ing + object + ..........
   Question + will/shall + subject + not + be + verb(1st form)ing + object + ..........

   Translation :-  

   1-   Will he not be talking to her ?
   2-   Will the farmer not be ploughing the field ?
   3-   Will Pushpa not be doing her homework ?
   4-   Why will Rahul not be flying the kite ?
   5-   Will the cold wind not be blowing in your village ?
   6-   Will they not be eating the food now ?
   7-   Which boy of them will not be going to school ?
   8-   Who will not be knoking at the door ?
   9-   Will it not be raining in your city ?
 10-   Will Razia not be knitting swatter of her brother ?

   Exercise 

   1-   लडके मैदान में बाइक चला रहे होंगे |
   2-   लडकियाँ स्कूल में हॉकी खेल रही होंगी |
   3-   कुत्ते अजनबी लोगों को भौंक रहे होंगे | 
   4-   मोर जंगल में नाच रहे होंगे |
   5-   सितारे आसमान में चमक रहे होंगे |
   6-   कल हम दिल्ली नहीं जा रहे होंगे |
   7-   राधा स्टेज पर नहीं नाच रही होगी |
   8-   अंकल छाता नहीं ला रहे होंगे |
   9-   लडकियाँ एक मधुर गीत नहीं गा रही होंगी |
 10-   वह नदी में नहीं तैर रहा होगा |
 11-   क्या वह कल मुंबई जा रहा होगा ?
 12-   क्या सूरज पश्चिम में निकल रहा होगा ?
 13-   क्या वह स्विम्मिंग पूल में नहा रही होगी ?
 14-   क्या वे तुम्हारी शादी की बात कर रहे होंगे ?
 15-   क्या तुम्हारे पिताजी अखबार पढ रहे होंगे ?
 16-   कल चंडीगढ कौन जा रहा होगा ?
 17-   वह खाना किसको खिला रहा होगा ?
 18-   बच्चे क्यों रो रहे होंगे ?
 19-   कल आप कहाँ जा रहे होंगे ?
 20-   कल हम मद्रास ट्रेन से क्यों जा रहे होंगे ?
 21-   क्या जंगल में शेर नहीं दहाड रहा होगा ?
 22-   हमारे घर महमान क्यों नहीं आ रहे होंगे ?
 23-   ड्राइवर वह गाडी क्यों नहीं चला रहा होगा ?
 24-   क्या लडकियाँ सकूल नहीं जा रही होंगी 
 25-   क्या पंछी हवा में नहीं उड रहे होंगे ?

comment में answer लिखिए 

Note :- अगर आपको किसी भी शब्द का meaning जानना हो तो आप google translator में जाकर जान सकते हैं 

No comments:

Post a Comment

Synonyms (सामान अर्थ वाले या पर्यायवाची शब्द)

Abandon  (छोड़ देना)  : leave, forsake, give up Attain  (प्राप्त करना)  : gain, achieve, get, acquire Ascent  (चढ़ाई)  : rise, lift, ele...

Popular Posts