Past Continuous Tense


Recognization (पहचान) :-   

इस tense के हिन्दी वाक्यों के अन्त में रहा था, रही थी, रहे थे आदि शब्द आते हैं |

For example  

  • मैं स्कूल जा रहा था |
  • उसके पिताजी अखबार नहीं पढ रहे थे |
  • क्या तुम पेड पर नहीं चढ रहे थे ?
  • वे वहाँ क्या कर रहे थे ?


Past Continuous Tense  

Affirmative Sentences :- 


  1. जब  मैं स्कूल जा रहा था |
  2. नौ साल की एक सुन्दर लडकी टोकरियाँ बैच रही थी |
  3. वहाँ एक शरारती लडका खडा था |
  4. वह उसे टकटकी लगाकर देख रहा था |
  5. ठंडी हवा चल रही थी |
  6. लोग अपनी ज़रूरत का सामान खरीद रहे थे |
  7. कुछ लडके एक पेड के नीचे बैठे थे |
  8. एक छोटा बन्दर कार चला रहा था |
  9. सोनू निगम स्टेज पर गाना गा रहा था |
  10. मोर जंगल में नाच रहा था |

Rules of Translation 

Past Continuous Tense के sentences का हिन्दी में अनुवाद करते समय सबसे पहले subject लिखते हैं | इसके बाद helping verb was/were subject के अनुसार लिखते हैं | अगर subject एक वचन हो तो was लिखते हैं और अगर subject बहूवचन हो तो were लिखते हैं | इसके बाद verb की ing form लिखते हैं फिर object लिखते हैं
इनके अलावा अगर कुछ और भी words sentence के अन्दर हैं तो उनको object के बाद लिखते हैं |

Formula  

Subject + was/were + verb(ing) + object + ..........

Translation :-  


  1. When I was going to school.
  2. A beautiful girl of nine was selling baskets.
  3. A naughty boy was standing there.
  4. He was staring her.
  5. The cold wind was blowing.
  6. The people were buying their needed things.
  7. Some boys were sitting under a tree.
  8. A small monkey was driving the car.
  9. Sonu Nigam was singing a song on the stage.
  10. The peacock was dancing in the forest.

Past Continuous Tense   

Negative Sentences :-  


  1. मैं अपने कमरे में बैठकर पत्र नहीं लिख रहा था | 
  2. वह फोन पर मुझसे बात नहीं कर रही थी |
  3. वे मैदान में बैठ कर अखबार नहीं पढ रहे थे |
  4. हम अपनी क्लास में शोर नहीं मचा रहे थे |
  5. नौकर बाजार से सब्ज़ी नहीं ला रहा था |
  6. लडकियाँ स्कूल नहीं जा रही थीं |
  7. ये लडके पतंग नहीं उडा रहे थे |
  8. खिलाड़ी मैच खेल नहीं रहे थे |
  9. बच्चे नदी में नहीं नहा रहे थे |
  10. माली पौधों को पानी नहीं दे रहा था |

Formula :-   

Subject + was/were + not + verb(ing) + object + .........

Translation :-   


  1. I was not writing letter sitting in my room.
  2. She was not talking to me by phone.
  3. They were not reading newspaper sitting in the field.
  4. We were not making a noise in our class.
  5. The servent was not bringing the vegetables from the market.
  6. The girls were not going to school.
  7. These boys were not flying the kite.
  8. The players were not playing the match.
  9. The children were not bathing in the river.
  10. The gardener was not watering the plants.

Past Continuous Tense   

Interrogative Sentences (जब वाक्य के शुरू में "क्या" हो)


  1. क्या आसमान में सितारे चमक रहे थे |
  2. क्या चपरासी घन्टी बजा रहा था |
  3. क्या सूनार अँगूठी बना रहा था |
  4. क्या गली में ठंडी हवा चल रही थी |
  5. क्या माधुरी स्टेज पर डांस कर रही थी |
  6. क्या मास्टरजी विद्यार्थियों को धमका रहे थे |
  7. क्या लडकियाँ एक मधुर गीत गा रही थीं |
  8. क्या स्टेज पर कोई भाषण दे रहा था |
  9. क्या ट्रेन स्टेशन पर खडी थी |
  10. क्या लडके रविवार को फिल्म देख रहे थे |

Formula     

Was/were + subject + verb(ing) + object + ..............

Translation :-  


  1. Were the stars shining in the sky ?
  2. Was the peon ringing the bell ?
  3. Was the goldsmith making a ring ?
  4. Was the cold wind blowing in the street ?
  5. Was the Madhuri dancing on the stage ?
  6. Was the teacher scolding the students ?
  7. Were the girls singing a sweet song ?
  8. Was anyone delivering the speech on the stage ?
  9. Was the train standing on the station ?
  10. Were the boys watching the film on Sunday ?

Past Continuous Tense  

Interrogative Sentences ( जब वाक्य के बीच में question हो)    


  1. वह लडका इस गली में क्यों खडा था ?
  2. तुम्हारे पापा इतनी ज़ोर ज़ोर से क्यों चिल्ला रहे थे ?
  3. तुम वहाँ उस समय क्या कर रहे थे ?
  4. राहुल धीरे धीरे क्यों चल रहा था ?
  5. लोग गंगा में स्नान क्यों कर रहे थे ?
  6. वह तुमसे क्या कह रहा था ?
  7. डा. अब्दुल कलाम परमाणु क्यों बना रहा था ?
  8. मायावती अपने भाषण में क्या कह रही थी ? 
  9. दरवाज़ा कौन खटखटा रहा था ?
  10. तुम किससे बात कर रहे थे ?

Formula :-      

Question Word + was/were + subject + verb(ing) + object + ............

Translation 


  1. Why was that boy standing in this street ?
  2. Why was your papa shouting so loudly ?
  3. What were you doing there at that time ?
  4. Why was Rahul walking slowly ?
  5. Why were the people bathing in the Ganga ?
  6. What was he saying to you ?
  7. Why was the Dr. Abdul Kalam making the atom ?
  8. What was Mayavati saying in her speech ?
  9. Who was knocking the door ?
  10. Whom were you talking to ?

Past Continuous Tense 

Negative Interrogative Sentences :-  


  1. तुम हमारे घर क्यों नहीं आ रहे थे ?
  2. वह मुझसे बात क्यों नहीं कर रहा था ?
  3. स्कूल कौन नहीं जा रहा था ?
  4. खाना कौन नहीं खा रहा था ?
  5. वह लडकी एक मधुर गीत क्याें नहीं गा रही थी ?
  6. इस स्कूल के लडके फुटबॉल क्यों नहीं खेल रहे थे ?
  7. माताजी खाना क्यों नहीं बना रही थीं |
  8. बच्चे ताली क्यों नहीं बजा रहे थे ?
  9. बूढे गंगा में क्यों नहीं नहा रहे थे ?
  10. पेड पर कौन नहीं चढ रहा था ?

Formula :-   

Question + was/were + subject + not + verb(ing) + object + ..........

Translation :-   

  1. Why were you not coming to our home ?
  2. Why was he not talking to me ?
  3. Who was not going to school ?
  4. Who was not eating the food ?
  5. Why was that girl not singing a sweet song ?
  6. Why were the boys of this school not playing the football ?
  7. Why was the mother not cooking the food ?
  8. Why were the children not claping ? 
  9. Why were the old men not bathing in the ganga ?
  10. Who was not climbing in the tree ?

Exercise


  1. बन्दर बार बार पेड पर चढ रहा था | 
  2. वह मार्केट में शोपिंग करने जा रही थी |
  3. छोटू कार चला रहा था | 
  4. शोभा अपना कमरा सजा रही थी |  
  5. माताजी रसोई में खाना बना रही थी |
  6. दूध वाला दूध नहीं बैच रहा था |
  7. उसके बच्चे स्कूल नहीं जा रहे थे |
  8. मोटू आम नहीं खा रहा था |
  9. राजा पतंग नहीं उडा रहा था | 
  10. रानी राजा का इन्तज़ार नहीं कर रही थी |
  11. क्या कोई तुम्हारा इंतज़ार कर रहा था ?
  12. क्या मास्टरजी कक्षा में पढा रहे थे ?
  13. क्या मछलियाँ पानी में तैर रही थीं ?
  14. क्या बादल हवा में तैर रहे थे ?
  15. क्या कुत्ते अजनबयों पर भौंक रहे थे ?
  16. वह मुझे ऐसे क्यों देख रहा था ?
  17. लडके सडक पर डांस क्यों कर रहे थे ?
  18. तुम उस कमरे में क्या देख रहे थे ?
  19. बच्चे अँधेरी रात में कहाँ जा रहे थे ?
  20. दरवाज़े से बाहर कौन चिल्ला रहा था ?
  21. क्या वह बाज़ार में अकेली  नहीं जा रही थी ?
  22. तुम्हारे कपडे कौन नहीं धो रहा था ?
  23. बच्चे फर्श पर क्यों नहीं खेल रहे थे ?
  24. लोग अपनी दुकानें क्यों नहीं खोल रहे थे ?
  25. लता और रफी गाना क्यों नहीं गा रहे थे ?
comment में answer लिखिए 

Note :- अगर आपको किसी भी शब्द का meaning जानना हो तो आप google translator में जाकर जान सकते हैं 

No comments:

Post a Comment

Synonyms (सामान अर्थ वाले या पर्यायवाची शब्द)

Abandon  (छोड़ देना)  : leave, forsake, give up Attain  (प्राप्त करना)  : gain, achieve, get, acquire Ascent  (चढ़ाई)  : rise, lift, ele...

Popular Posts